भारत के ’विकास’ की एक और झलक देखने को मिली जबकि ’अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान’ ने भुखमरी पर अपनी हालिया रिर्पोट जारी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2017 में 119 देशों की सूची में भारत 100वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत का स्कोर 31.4 है जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। वैश्विक भुमखरी सूचकांक 100 आधार बिंदुओं के पैमाने पर तैयार किया जाता है जिसमें शून्य सबसे अच्छा स्कोर तथा 100 सबसे खराब स्कोर माना जाता है। इस रिर्पोट के मुताबिक भारत इस सूची में अपने कई पड़ोसी देशों से पीछे है। चीन 29वीं, नेपाल 72वीं, म्यांमार 77वीं, श्रीलंका 84वीं और बांग्लादेश 88वीं रैंकिंग में है। इस सूची में पाकिस्तान 108वीं और अफगानिस्तान 107वें नंबर पर है। भूख को मापने का एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, ’बाडी मास इंडेक्स’ यानी बीएमआई। एक सामान्य बीएमआई के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्य सीमा 18.5 है। 17 से 18.4 की बीएमआई वाले को कुपोषित कहा जाता है और 16.0 से 16.9 के बीच वाले को गंभीर रूप से कुपोषित कहा जाता है। इसी तरह 16 से कम बीएमआई वाले को भुखमरी का शिका...